Select Date:

'पाकिस्‍तानी गुलामी मंजूर नहीं', अफगानिस्‍तान में तख्‍तापलट करने में लगा पाकिस्‍तान, भड़का तालिबान

Updated on 26-08-2026 01:18 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान ने एक बार फिर से अफगानिस्‍तान में गंदा खेल खेलना शुरू कर दिया है। तालिबान के प्रवक्‍ता जबीउल्‍लाह मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्‍तान की सेना अफगानिस्‍तान में गृहयुद्ध को भड़का रही है। मुजाहिद ने कहा कि बदख्‍शान प्रांत में विद्रोहियों के साथ चल रही जंग के दौरान पाकिस्‍तानी सेना के जवान भी शामिल थे। इस बीच अफगानिस्‍तान के ग्रामीण पुर्नवास और व‍िकास मंत्री अब्‍दुल लतीफ मंसूर ने भी पाकिस्‍तान पर न‍िशाना साधा है। मंसूर ने कहा कि हमारे देश ने सोवियत संघ और अमेरिका की गुलामी को स्‍वीकार नहीं किया था और अब हम पाकिस्‍तान की दासता को भी स्‍वीकार नहीं करेंगे।


तालिबानी मंत्री मंसूर ने पाकिस्‍तान को चेतावनी दी कि अगर अफगानिस्‍तान के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई जारी रही तो पाकिस्‍तान को करारा जवाब दिया जाएगा। पाकिस्‍तान को यह जवाब ठीक उसी तरह से द‍िया जाएगा जैसे रूस और अमेरिका को दिया गया गया था। तालिबान की ओर से यह चेतावनी ऐसे समय पर आई है जब अफगानिस्‍तान के बदख्‍शान प्रांत में तालिबान शासन का सशस्‍त्र व‍िरोध शुरू हो गया है। तालिबान ने बदख्‍शान के अपने बदनाम गवर्नर को भी हटा दिया है। बदख्‍शान प्रांत पाकिस्‍तान की सीमा से सटा हुआ है।

पाकिस्‍तान की गुलामी मंजूर नहीं: तालिबान

पाकिस्‍तान और तालिबान के बीच टीटीपी आतंकियों को लेकर तनाव चल रहा है। वहीं पाकिस्‍तान भारत और तालिबानी सरकार के र‍िश्‍ते का भी विरोध कर रहा है। पाकिस्‍तान चाहता है कि तालिबान की सरकार उसके इशारे पर चले। पाकिस्‍तान की यह गुलामी तालिबान को स्‍वीकार नहीं है। इस बीच तालिबान प्रवक्‍ता मुजाहिद के बयान पर पाकिस्‍तान की सरकार का बयान आया है। पाकिस्‍तान की सरकार ने तालिबान के बयान को खारिज कर दिया और कहा कि बदख्‍शान को लेकर कोई भी व‍िश्‍वसनीय सबूत काबुल की ओर से पेश नहीं किया गया है।

तालिबान के बयान पर भड़का पाकिस्‍तान

पाकिस्‍तान के सूचना मंत्रालय ने एक्‍स पर लिखा कि तालिबान के दावे में कोई सच्‍चाई नहीं है। पाकिस्‍तान ने यह भी दावा किया कि बदख्‍शान में हिंसा अफगानिस्‍तान के आंतरिक सुरक्षा और चुनौतियों का परिणाम है, इसमें पाकिस्‍तानी हस्‍तक्षेप नहीं है। यह हिंसा तालिबान के दमनकारी शासन का परिणाम है। उसने कहा कि पाकिस्‍तान की सरकार लगातार शांति और स्थिरता को बढ़ावा दे रही है। उसका अपने पड़ोसी देश को अस्थिर करने का कोई इरादा नहीं है। तालिबान सरकार को अपनी नाकामी से पैदा हो रही चुनौतियों को खुद ही न‍िपटना चाहिए। विशलेषकों का कहना है कि टीटीपी को लेकर तालिबान पर दबाव बनाने के लिए पाकिस्‍तान बदख्‍शान में तालिबान व‍िद्रोहियों को मदद दे रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 August 2026
बीजिंग: भारत और चीन के बीच वर्षों से चले आ रहे सीमा विवाद को लेकर दोनों देश 'राजनीतिक समाधान' खोजने के लिए सहमत हो गये हैं। भारत और चीन के…
 26 August 2026
ढाका: बांग्लादेश चीनी जे-10सीई लड़ाकू विमान के बाद तुर्की से हमलावर हेलीकॉप्टर खरीद रहा है। इसका मकसद भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमान को चुनौती देना हो सकता है। बांग्लादेश…
 26 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में RSS चीफ मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध हो रहा है। मंगलवार 25 अगस्त को न्यूयॉर्क के सिटी हॉल में इंडियन-अमेरिकी मुस्लिम काउंसिल (IAMC)…
 26 August 2026
काठमांडू: भारत और नेपाल के रिश्ते भले ही पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हों लेकिन ड्रैगन की आक्रामक चालों के बीच भारत ने कूटनीति का एक…
 26 August 2026
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान ने एक बार फिर से अफगानिस्‍तान में गंदा खेल खेलना शुरू कर दिया है। तालिबान के प्रवक्‍ता जबीउल्‍लाह मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्‍तान की सेना अफगानिस्‍तान में…
 26 August 2026
अंकारा: तुर्की में इस्लामिक विद्वान और शरिया लागू करने के समर्थक अल्पर्सलान कुयतुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुयतुल के साथ उनकी पत्नी सेमरा कुयतुल, वकील बिलाल इपेक और…
 26 August 2026
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 'सिंधु जल संधि' को सस्पेंड कर रखा है। भारत ने साफ कर दिया है कि 'पानी और खून साथ साथ नहीं…
 25 August 2026
हाल ही में रिलीज हुई 'आवारापन 2' की जबरदस्त सफलता के बाद इमरान हाशमी के फैंस उनकी अगली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब उनका इंतजार खत्म हो गया…
 25 August 2026
ओटावा: पंजाब में युवाओं के बीच कनाडा जाने और वहां काम करना एक सपना रहा है। हालांकि अब ये सपना कमजोर हो रहा है। दरअल जिस सिस्टम के तहत जस्टिन…
Advt.