नेपाल में पैसों से नहीं दिल जीतकर दबदबा कायम रख रहा भारत, 3 कदमों से चीन के मंसूबों पर फेर रहा पानी
Updated on
26-08-2026 01:18 PM
काठमांडू: भारत और नेपाल के रिश्ते भले ही पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हों लेकिन ड्रैगन की आक्रामक चालों के बीच भारत ने कूटनीति का एक ऐसा 'मास्टरस्ट्रोक' चला है जिसका तोड़ बीजिंग के पास भी नहीं है। यह अजेय हथियार हैम भारत की 'मानवीय मदद' और सॉफ्ट पावर। नेपाल में एक तरफ जहां चीन अपने कर्ज के जाल और पैसों से दबदबा बनाने की कोशिश में है वहीं भारत संकट के समय सबसे पहले खड़े होकर 'रोटी-बेटी' के रिश्ते को और मजबूत कर रहा है।
भारत नेपाल के साथ 'बड़े भाई' के तौर पर नहीं बल्कि एक 'सच्चे दोस्त' की तरह संबंध बना रहा है और जो तीन कदम महत्वपूर्ण तौर पर उठाए गये हैं वो हैं, 1- सेना, 2- स्टार्ट अप और 3- UPI। नेपाल के साथ भारत का जुड़ाव धीरे-धीरे कभी-कभार दी जाने वाली मदद और सिर्फ बातों तक सीमित रहने के बजाय मानवीय, विकास और संस्थागत स्तर पर एक मजबूत साझेदारी में बदल रहा है।
नेपाल में भारत की 'सेना' वाली डिप्लोमेसी क्या है?
चीन और अमेरिका के प्रभाव बनाने वाली कोशिशों के बीच भारतीय सेना के प्रमुख जनरल धीरज सेठ की इस महीने की नेपाल यात्रा ने यह दिखाया कि भारत-नेपाल के रक्षा संबंध समाज में कितनी गहराई से जुड़े हैं। नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल से नेपाली सेना में जनरल का मानद पद पाना, टुंडिखेल में श्रद्धांजलि देना, शिवपुरी में स्टूडेंट ऑफिसर्स को संबोधित करना और पोखरा में पूर्व सैनिकों की रैली की अध्यक्षता करना जिसमें 'वीर नारियों' या युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों को सम्मानित किया गया। इन सभी कार्यक्रमों ने भारत-नेपाल सुरक्षा सहयोग के लिए एक ऐसा सामाजिक आधार तैयार किया जिसे सिर्फ डेलिगेशन की यात्राओं या सोच-समझकर किए गए फोटो सेशन से नहीं बनाया जा सकता।
नेपाल के विकास के लिए स्टार्ट-अप के जरिए मदद
भारत-नेपाल स्टार्टअप कहानी दोनों देशों के रिश्तों का एक ऐसा पहलू रही है जिस पर बहुत कम ध्यान दिया गया है, लेकिन रणनीतिक तौर पर यह बहुत अहम है। 'इंडिया-नेपाल स्टार्टअप पार्टनरशिप नेटवर्क' (IN-SPAN) ने नेपाल के युवा उद्यमियों को सीधे IIT मद्रास जैसे भारत के टॉप-लेवल टेक इनक्यूबेटर्स से जोड़ा है। इससे दोनों देशों के नागरिकों के बीच का रिश्ता पारंपरिक मदद से आगे बढ़कर 'को-इनोवेशन' में बदल रहा है।
IN-SPAN को एक आत्मनिर्भर इकोसिस्टम के तौर पर डिजाइन किया गया है। इसके दो ग्रुप्स ने अब तक लगभग 50 नेपाली स्टार्टअप्स की मदद की है। ये स्टार्टअप्स साइबर सिक्योरिटी और एड-टेक से लेकर क्लीन-टेक, एग्रो-टेक और क्लाइमेट-टेक जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इस पहल से नेपाल के युवाओं को अपनी कंपनियाँ बनाने और भारत के विशाल बाज़ार व टैलेंट पूल से जुड़ने के साधन मिल रहे हैं।
भारतीय UPI से कैसे फायदा उठा रहा नेपाल?
इस साल जून में भारत और नेपाल ने भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (NPI) के बीच सीधे पेमेंट लिंक की शुरुआत की है जिससे दोनों देशों के बीच रियल-टाइम में पैसे भेजने की सुविधा मिल सकेगी। इस सर्विस को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की इंटरनेशनल शाखा, NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने नेपाल की मुख्य पेमेंट सुविधा देने वाली कंपनी, नेपाल क्लियरिंग हाउस लिमिटेड (NCHL) के साथ मिलकर शुरू किया है।
ढाका: बांग्लादेश चीनी जे-10सीई लड़ाकू विमान के बाद तुर्की से हमलावर हेलीकॉप्टर खरीद रहा है। इसका मकसद भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमान को चुनौती देना हो सकता है। बांग्लादेश…
वॉशिंगटन: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में RSS चीफ मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध हो रहा है। मंगलवार 25 अगस्त को न्यूयॉर्क के सिटी हॉल में इंडियन-अमेरिकी मुस्लिम काउंसिल (IAMC)…
काठमांडू: भारत और नेपाल के रिश्ते भले ही पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हों लेकिन ड्रैगन की आक्रामक चालों के बीच भारत ने कूटनीति का एक…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर से अफगानिस्तान में गंदा खेल खेलना शुरू कर दिया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्तान की सेना अफगानिस्तान में…
अंकारा: तुर्की में इस्लामिक विद्वान और शरिया लागू करने के समर्थक अल्पर्सलान कुयतुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुयतुल के साथ उनकी पत्नी सेमरा कुयतुल, वकील बिलाल इपेक और…