सऊदी अरब के दम्माम में मनाया गया भारत की आजादी का जश्न, कार्यक्रम में जुटे 3000 लोग, देखें तस्वीरें
Updated on
19-08-2026 01:17 PM
दम्माम: भारत के 80वां स्वतंत्रता दिवस दिवस का जश्न सऊदी अरब में धूमधाम से मनाया गया है। इस मौके पर इंडियन ओवरसीज फोरम (IOF) ने लुलु मॉल के साथ मिलकर दम्माम शहर में बड़े सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 3000 से लोग शामिल हुए, जिन्होंने देशभक्ति और भारत-सऊदी की दोस्ती का जश्न मनाया। दम्माम शहर में IOF का यह लगातार दूसरा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम था।
औपचारिक कार्यक्रम की शुरुआत सऊदी अरब के राष्ट्रगान और उसके बाद भारत के राष्ट्रगान के साथ हुई। इसमें एक तरह मेजबान देश के लिए सम्मान दिखाई दिया तो भारत के प्रति गर्व का भाव भी था। देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जिनमें भारत की विविधता की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम में बाद में वंदे मातरम की प्रस्तुति भी शामिल थी।
बच्चों, युवाओं को महिलाओं को अहम भूमिका दी गई। बच्चों के लिए रंग भरो प्रतियोगिता, युवाओं के लए 'विकसित भारत चैलेंज' और महिलाओं के विचारों को मंच देने के लए 'नारी शक्ति- वॉइस ऑफ इंडिया@2047 जैसे विशेष सत्र आयोजित किए गए।इस मौके पर बोलते हुए रियाद स्थित भारतीय दूतावास के काउंसलर वाई सबिर ने विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने भारत और सऊदी दोस्ती के बढ़ते दायरे का जिक्र किया और कहा कि भारतीय समुदाय का योगदान और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव दोनों देशों के करीबी रिश्तों को और मज़बूत बना रहा है।
कार्यक्रम में रियाद स्थित भारतीय दूतावास के काउंसलर वाई साबिर, मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय के सहायक महानिदेशक मंसूर अल-बिनाली, सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन के निदेशक अब्दुल रहमान अल-जोहानी के साथ समुदाय के नेता और अन्य अतिथि शामिल हुए।इस कार्यक्रम में लुलु प्रबंधन ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम में लुलु प्रबंधन की तरफ से तरफ से लुलु पूर्वी प्रांत के क्षेत्रीय निदेशक शमनास पल्लीकंडी और पूर्वी प्रांत के कमर्शियल मैनेजर हसीफ हकीम ने हिस्सा लिया।
ढाका: बांग्लादेश चीनी जे-10सीई लड़ाकू विमान के बाद तुर्की से हमलावर हेलीकॉप्टर खरीद रहा है। इसका मकसद भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमान को चुनौती देना हो सकता है। बांग्लादेश…
वॉशिंगटन: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में RSS चीफ मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध हो रहा है। मंगलवार 25 अगस्त को न्यूयॉर्क के सिटी हॉल में इंडियन-अमेरिकी मुस्लिम काउंसिल (IAMC)…
काठमांडू: भारत और नेपाल के रिश्ते भले ही पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हों लेकिन ड्रैगन की आक्रामक चालों के बीच भारत ने कूटनीति का एक…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर से अफगानिस्तान में गंदा खेल खेलना शुरू कर दिया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्तान की सेना अफगानिस्तान में…
अंकारा: तुर्की में इस्लामिक विद्वान और शरिया लागू करने के समर्थक अल्पर्सलान कुयतुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुयतुल के साथ उनकी पत्नी सेमरा कुयतुल, वकील बिलाल इपेक और…